अयोध्या: कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, इन्हें मिला डीएम से सम्मान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल किया गया। जिलाधिकारी ने सुबह 11 बजे सभी को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। डीएम ने अच्छे कार्य …

अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल किया गया। जिलाधिकारी ने सुबह 11 बजे सभी को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया।

डीएम ने अच्छे कार्य के लिए 10 बीएलओ को किया सम्मानित

इसके बाद नितीश कुमार ने जनपद के 10 अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ, जनपद स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। युवा मतदाताओं को अन्तिमा पटेल, अमन वर्मा, रूबी शर्मा, मधु, नेहा निखिल, शिखा, श्रतिक, अरमान अली, वैभव कसौधन, सोनल वर्मा, साधुरी, आशीष चौधरी, रौशनी, माधुरी व विकास आदि को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किया गया।

स्मृति उपाध्याय के निबंध में मिला प्रथम स्थान

निबन्ध में प्रथम स्थान स्मृति उपाध्याय कक्षा-12बी, कनौसा कॉनवेन्ट गर्ल्स इंटर कालेज, स्लोगन में प्रथम, कृतिका मौर्या कक्षा-12ए, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मेहंदी में प्रथम स्थान अपर्णा सिंह, कक्षा-11 ए, कनौसा कॉनवेन्ट गर्ल्स इंटर कालेज, रंगोली में प्रथम स्थान, आस्था निषाद, हर्षिता सिंह, ज्योति निषाद, कनौसा कानवेन्ट गर्ल्स इंटर कालेज, अयोध्या चित्रकला में प्रथम स्थान स्वाती विश्वकर्मा कक्षा-12 डी, आर्य कन्या इंटर कालेज, अयोध्या, पेटिंग में प्रथम स्थान खुशी कार्की कक्षा-11, मैथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज, अयोध्या को प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को निर्वाचन के महत्व सम्बन्ध में बताया गया। वर्चुचल 253 स्थानों से कार्यालय, तहसील, कॉलेज, शिक्षण संस्थान आदि स्थानों से गूगल मीट से सम्मिलित हुये।

ये भी पढ़ें: बाराबंकी: मतदाता दिवस पर जिले भर में निकाली गई रैली, उत्साह में दिखे लोग…

संबंधित समाचार