लखनऊ: गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखेगा कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों का समर्पण…
लखनऊ। पिछले करीब दो वर्षों से ज्यादा कोरोना महमारी का साहस के साथ सामना करने वाला स्वास्थ्य विभाग 26 जनवरी को राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में ‘‘नित नए प्रयास, आपदा में भी रचे इतिहास” विषय पर झांकी प्रदर्शित करेगा। झांकी का उद्देश्य महामारी को रोकने में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका को दिखाना …
लखनऊ। पिछले करीब दो वर्षों से ज्यादा कोरोना महमारी का साहस के साथ सामना करने वाला स्वास्थ्य विभाग 26 जनवरी को राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में ‘‘नित नए प्रयास, आपदा में भी रचे इतिहास” विषय पर झांकी प्रदर्शित करेगा।
झांकी का उद्देश्य महामारी को रोकने में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका को दिखाना है तथा कोरोना अनुरूप व्यवहारों के लिए प्रेरित करते हुए महामारी के प्रसार को रोकना है। इसके अलावा आपदा काल में विभाग द्वारा की गई नई पहल को भी प्रदर्शित करना है।
झांकी में स्वास्थ्य विभाग की प्रस्तुत की जाएंगी प्रमुख झलकियां: अपर्णा
मिशन निदेशक एनएचएम अपर्णा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि झांकी पर स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख झलकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी जिनमें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा कल्पना से परे युद्ध स्तर पर हुयी भर्तियां एवं पहली बार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सीधी भर्ती प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान में देश में सर्वाधिक 25 करोड़ से अधिक डोज़ लगाई गईं।
प्रदेश में अब तक 9.8 करोड़ से अधिक लोगों की कोविड जांच हुई
प्रदेश में अब तक 9.8 करोड़ से अधिक कोविड जांच हुईं, जो देश में मिशन निदेशक ने बताया कि अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं-चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदर्शित किये जाने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का मॉडल झांकी में आकर्षण का केन्द्र होगा।
कोरोना को रोकने में लगे विभागों की भी लगेगी झांकी
यही नहीं, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विभाग की विभिन्न इकाइयों-जैसे कोविड कमांड सेंटर, ऑक्सीजन प्लांट, बी.एस.एल. लैब-2 एवं विभिन्न आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण की झलकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। मार्च, 2020 में कोरोना के प्रारंभ और वर्तमान समय तक कोरोना को नियंत्रित करने के लिए किए गए स्वास्थ्य विभाग के समग्र प्रयासों को झांकी द्वारा परिलक्षित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें; नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान, जानिए कहां से लिया करोड़ों डॉलर का कर्ज
