बरेली: मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते है दबंग
बरेली,अमृत विचार। मंदिर की जमीन पर दबंग कब्जा करके उस पर निर्माण करा रहे हैं। जब महंत ने उनका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है। जिसके बाद सीओ क्राइम दीपशिखा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। …
बरेली,अमृत विचार। मंदिर की जमीन पर दबंग कब्जा करके उस पर निर्माण करा रहे हैं। जब महंत ने उनका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है। जिसके बाद सीओ क्राइम दीपशिखा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
हाफिजगंज के परगना में पंचमुखी हनुमान मंदिर है। उसके आसपास में कुछ मंदिर की ही जगह है। मंदिर के महंत ब्रहस्पतिगिरी हैं और वह वहीं पर रहते हैं। उनका आरोप है कि मढ़ीनाथ, सिठौरा और करगैना के कुछ दबंग उनकी जमीन पर कब्जा करके निर्माण करा रहे हैं। जब वो और उनके चेले इसका विरोध करते है तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।
यह भी पढ़े-
बरेली: पंचायत भवन के निर्माण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
