सीतापुर: कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में कल से होंगे नामाकंन
सीतापुर। विधान सभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया कल से शुरु हो जाएगी। सदर तहसील में बने कमरों में सभी नौ विधान सभा के प्रत्याशी अपना नामाकंन करेगें। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीसीटीवी की निगरानी में सभी प्रत्याशी अपना नामाकंन करेगें। जिले की सभी नौ विधान …
सीतापुर। विधान सभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया कल से शुरु हो जाएगी। सदर तहसील में बने कमरों में सभी नौ विधान सभा के प्रत्याशी अपना नामाकंन करेगें। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीसीटीवी की निगरानी में सभी प्रत्याशी अपना नामाकंन करेगें। जिले की सभी नौ विधान सभा के प्रत्याशी कल से अपना नामाकंन सदर तहसील में चिन्हित कक्षों में करेगें। विधान सभा वार चिन्हित कमरों में सभी प्रत्याशी अपना पर्चा जमा करेगें। तहसील परिसर में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। पूरी तहसील को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया।
परिसर में निर्धारित संख्या में ही लोगों को प्रवेश मिलेगा। जाने व आने का रास्ता अलग अलग रहेगा। जिस रास्ते से प्रत्याशी प्रवेश करेगें उसी से उनके प्रस्तावक जाएगें। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिलेगा। उन्होने बताया कि नामाकंन करने आने वाले प्रत्याशी जुलूस नही निकाल सकते है। बाक्स यह कक्ष हुए चिन्हित-सदर तहसील के लिए विधान सभा महोली के लिए न्यायालय उप संचालक चकबंदी के कक्ष संख्या-10 पुरानी तहसील भवन में नामाकंन करेगें।
इसी तरह सदर विधान सभा के लिए न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की कक्ष संख्या-11, हरगांव के लिए न्यायालय एसडीएम सदर के कक्ष संख्या-7, लहरपुर के लिए न्यायालय नायाब तहसीलदार हरगांव के कक्ष संख्या-12, बिसवां के लिए न्यायालय तहसीलदार सदर के कक्ष संख्या-2, सेवता के लिए न्यायालय नायाब तहसीलदार सदर के कक्ष संख्या- नौ, महमूदाबाद के लिए न्यायालय एसडीएम न्यायिक के लिए कक्ष संख्या- 10, विधान सभा सिधौली के लिए न्यायालय नायाब तहसीलदार ऐलिया के कक्ष संख्या-11 व मिश्रिख के लिए पुरानी तहसील में तहसीलदार न्याययिक कक्ष संख्या नौ चिंिन्हत किया गया है। सभी प्रत्याशी चिन्हित कक्षों में नामाकंन करेगें।
समर्थकों में असमंजस बरकरार
नामाकंन प्रक्रिया में मात्र एक दिन बचा है, कल से नामाकंन शुरु हो जाएगा। सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा ने चार सहित समाजवादी पार्टी ने तीन व कांगे्रस ने सात विधान सभाओं में अपने प्रत्याशी घोषित नही किए है। दावेदार सहित समर्थकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मालूम हो कि जिले में नौ विधान सभाएं है जिसमें भाजपा ने सेवता से ज्ञान तिवारी विधायक, हरगांव से सुरेश राही विधायक, मिश्रिख से विधायक रामकृष्ण भार्गव, लहरपुर से सुनील वर्मा विधायक तथा महमूदाबाद से आशा मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा ने सिधौली, बिसवा, सदरं व महोली में अभी पत्ते नही खोले है। इसी तहर सपा ने सदर राधेश्याम जायसवाल, हरगांव से पूर्व मंत्री रामहेत भारती, महमूदाबाद से नरेन्द्र वर्मा विधायक, महोली से पूर्व विधायक अनूप गुप्ता तथा बिसवां से अफजाल कौसर को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा ने अभी बिसवां, मिश्रिख, सिधौली में प्रत्याशी नही घोषित नही किया है। इसी तरह कांग्रेस ने मात्र सदर से शमीना शफीक व बिसवां से अभिनव राजा भार्गव का टिकट घोषित किया है। पार्टियों द्वारा सभी विधान सभा में प्रत्याशी घोषित न किए जाने से दावेदारों व समर्थकों में असमजंस की स्थिति बरकरार है। जिसके चलते राजनैतिक उठापटक भी तेज चल रही है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: वोट मांगने गये भाजपा विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें वजह
