राष्ट्रवाद के नाम पर सांप्रदायिकता फैला रही भाजपा: प्रसपा
लखनऊ। प्रसपा मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बचाव करते हुए कहा कि भारत की पहली शत्रुता यहां व्याप्त गरीबी, आर्थिक विषमता व सांप्रदायिकता से है। सामरिक, कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से चीन पहला व प्रबल दुश्मन है। अखिलेश के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया: प्रसपा यह बात …
लखनऊ। प्रसपा मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बचाव करते हुए कहा कि भारत की पहली शत्रुता यहां व्याप्त गरीबी, आर्थिक विषमता व सांप्रदायिकता से है। सामरिक, कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से चीन पहला व प्रबल दुश्मन है।
अखिलेश के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया: प्रसपा
यह बात समाजवादी नेता व पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीज व पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई अक्सर कहा करते थे। अखिलेश ने वही कहा जो एक सच्चे राष्ट्रसेवी समाजवादी भारतीय को कहना चाहिए। उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर भाजपा ध्रुवीकरण की संकुचित व संकीर्ण सियासत कर रही है। राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा सांप्रदायिकता फैला रही है।
बीजेपी प्रवक्ता ने लोकतांत्रिक मर्यादा का उड़ाया मजाक
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को राष्ट्रवाद व भारत के शत्रु विषय पर खुली बहस की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता ने तथ्यहीन और कूटरचित वक्तव्य देकर लोकतांत्रिक संवादों की मर्यादा का मजाक उड़ाया है। यदि संबित व भाजपा पाकिस्तान को शत्रु नंबर एक मानते हैं तो बतायें उनकी सरकार ने शत्रु नंबर एक के खिलाफ क्या कार्यवाही की है। देश के मुसलमानों के आदर्श जिन्ना नहीं अशफाक उल्ला खान हैं। भारत रसखान को अपना आदर्श मानता है, जिन्होंने कृष्ण वर्णन लिखा है। संबित अशफाक, रसखान, साहिर आदि को पढ़े।
ये भी पढ़ें: बिजनौर : गन्ने से भरे ट्राली ने कार को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, दूसरा घायल
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: वोट मांगने गये भाजपा विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें वजह
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी को बच्चे के साथ घर से निकाला
