सत्तारूढ़ दल को मदद करने वाले अफसर हटाए जाएं : प्रवीण कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने मुख्य आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सत्तारूढ़ दल की मदद करने का आरोप लगाया। श्रीसिंह ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी सत्तारूढ़ दल की मदद करने के उद्देश्य से एक आदेश जारी करने के …

सीतापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने मुख्य आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सत्तारूढ़ दल की मदद करने का आरोप लगाया। श्रीसिंह ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी सत्तारूढ़ दल की मदद करने के उद्देश्य से एक आदेश जारी करने के बाद ही दूसरा आदेश जारी कर भाजपा का कार्य कर रहे है।

जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सहायक पंचायत अधिकारी रेऊसा को तैनात किया गया है। चुनाव की निष्पक्षता को देखते हुए सहायक पंचायत अधिकारी रेऊसा को तत्काल प्रभाव से विकास खण्ड रेउसा से खण्ड से हटाया जाये। साथ ही सत्तारूढ़ दल की मदद को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को भी जिले से चुनाव के दौरान हटाया जाये। जिलाध्यक्ष द्वारा चुनाव की निष्पक्षता को ध्यान में रखकर पत्र के साथ सभी जारी आदेश की प्रति भी भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर हुए कार्यक्रम, डीएम ने दिलाई शपथ

सीतापुर। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज के कम्यूनिटी हाल में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलित कर एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं को शपथ दिलायी कि ‘‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन के बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में कल से होंगे नामाकंन

 

संबंधित समाचार