बरेली: बजट के अभाव में लटका शाही कान्हा गोशाला का काम
बरेली,अमृत विचार। बजट के अभाव में शाही में कान्हा गोशाला का निर्माण लटक गया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आला अफसरों को पत्र लिखा गया है। निराश्रित गोवंशों को गोशाला में संरक्षित किए जाने के लिए जिले में अस्थायी व स्थायी गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत शाही में …
बरेली,अमृत विचार। बजट के अभाव में शाही में कान्हा गोशाला का निर्माण लटक गया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आला अफसरों को पत्र लिखा गया है।
निराश्रित गोवंशों को गोशाला में संरक्षित किए जाने के लिए जिले में अस्थायी व स्थायी गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत शाही में कान्हा गोशाला का निर्माण पिछले वर्ष शुरू हुआ था। वहां पर बाउंड्री व टीनशेड बनाए जाने का ही काम कराया जा सका। बजट के अभाव में कार्य रुक गया।
विभाग की ओर से बजट पास कराए जाने के लिए कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कान्हा गोशाला बनने के बाद इसमें करीब 250 गोवंश संरक्षित किए जाएंगे। शासन की ओर से अभी तक करीब 70 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। जिम्मेदारों का कहना है कि आगे का बजट आने पर भूसा व चारा रखने के लिए कमरा बनवाया जाना है।
बजट न आने की वजह से ठेकेदार ने काम रोक दिया है। हालांकि, अफसरों का कहना है कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ललित कुमार वर्मा ने बताया कि आधे बजट न आने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। धनराशि आते ही निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। जिले में 29 गोशालाएं हैं।
यह भी पढ़े-
