लखनऊ: कोविड संक्रमित प्रत्याशी कर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन, प्रशासन ने किए ये इंतजाम…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों और आम जनता के साथ प्रत्याशियों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। 27 जनवरी से कलेक्ट्रेट में शुरू हो रहे नामांकन के लिए जिला प्रशासन कलेक्ट्रेट में चार कोविड हेल्प डेस्क बनाएगा। जिसमें पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों और आम जनता के साथ प्रत्याशियों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। 27 जनवरी से कलेक्ट्रेट में शुरू हो रहे नामांकन के लिए जिला प्रशासन कलेक्ट्रेट में चार कोविड हेल्प डेस्क बनाएगा। जिसमें पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था रहेगी।

नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों की चार चरणों में होगी चेकिंग

नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों की चार स्तरों पर चेकिंग के साथ थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया मिलेगा। यदि कोई प्रत्याशी कोरोना संक्रमित है तो वह आनलाइन नामांकन कर सकता है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजधानी में कोरोना संक्रमण अब घटने लगा है। मतदान के दिन 23 फरवरी तक इसका स्तर काफी कम हो जाने की संभावना है। फिर भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरतेगा। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक और रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों एवं अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावक देने होंगे। प्रत्याशी के साथ एक बार में दो प्रस्तावकों को ही अंदर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: कोरोना संक्रमण प्रसार में कमी जारी, दैनिक व सक्रिय मामले भी हुए कम…

यूपी चुनाव-2022: तीसरे चरण के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें खास बातें…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान वाली 59 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरु करने के लिये चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही 16 जिलों की इन 59 सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरु हो.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/notification-issued-for-the-third-phase-of-elections-in-up-elections-know/ 

संबंधित समाचार