बरेली: 2336 पंचायत सहायकों के खाते में पहुंची धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ग्राम पंचायतों में हाल ही में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। दिसंबर से अभी तक उनका मानदेय नहीं मिला था। मंगलवार को 2336 पंचायत सहायकों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। बरेली मंडल में कुल 4019 ग्राम पंचायतें हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में …

बरेली,अमृत विचार। ग्राम पंचायतों में हाल ही में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। दिसंबर से अभी तक उनका मानदेय नहीं मिला था। मंगलवार को 2336 पंचायत सहायकों के खातों में धनराशि भेज दी गई है।
बरेली मंडल में कुल 4019 ग्राम पंचायतें हैं।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की तैनाती दिसंबर में की गई है। अभी 3828 पंचायत सहायकों की तैनाती हो चुकी है। वह पिछले एक वर्ष से गांवों में कार्य कर रहे हैं। उप निदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में दिसंबर में 4019 पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। मंगलवार को 2336 पंचायत सहायकों को मानदेय दिया गया है।

यह है पंचायत सहायक का काम
पंचायत सहायक का पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत ही मत्वपूर्ण होता है। यह पद गांव के विकास में बहुत सहायक होता है। इस पद पर आसीन व्यक्ति ग्रामीण समस्याओं और किसी योजना के पात्र लोगों को जानकारी लिखित रूप में प्रधान तक पहुंचाता है। यह एक प्रधान का कार्यवाहक व्यक्ति होता है जो प्रधान के आदेशानुसार कार्य करता है। पंचायत सहायक संबंधित ग्राम सभा के ही किसी व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है, जो शिक्षित भी होता है। ग्राम सचिव से नीचे कार्य करने वाला सरकार से चयनित कर्मचारी होता है।

ये भी पढ़े-

बरेली: एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दिलाई मतदान की शपथ

 

संबंधित समाचार