बरेली: 1.5 लाख छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोराना संक्रमण और ठंड से बचाव के कारण सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित हो रही हैं लेकिन संशाधनों के अभाव में सिर्फ 25 फीसदी छात्र ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। 75 फीसदी ऑनलाइन पढ़ाई से दूर हैं। ऐसे में पाठ्यक्रम पूरा न होने से छात्र चिंतित हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मार्च-अप्रैल …

बरेली,अमृत विचार। कोराना संक्रमण और ठंड से बचाव के कारण सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित हो रही हैं लेकिन संशाधनों के अभाव में सिर्फ 25 फीसदी छात्र ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। 75 फीसदी ऑनलाइन पढ़ाई से दूर हैं। ऐसे में पाठ्यक्रम पूरा न होने से छात्र चिंतित हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मार्च-अप्रैल में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं।

शासन के निर्देश पर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीआईओएस की ओर से स्कूलों में कराई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई का पूरा ब्योरा मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजने के लिए कहा गया है। वहां से ब्योरा 27 जनवरी तक बोर्ड को भेजना है। 9वीं से 12वीं तक कुल 207407 छात्र पंजीकृत हैं, इनमें से 156536 छात्र ऑनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, सिर्फ 50871 छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनावी समय में अनेक प्रक्रियाओं के तहत शिक्षकों और विभागीय लोगों की व्यस्ता जरूर बढ़ी है लेकिन ज्यादा से ज्यादा छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। इसके लिए जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की समय-समय पर बैठक कर निर्देशित भी किया जा रहा है। इसके अलावा टीकाकरण अभियान में भी शिक्षक लगे हुए हैं। इसके बाद भी छात्रों को जोड़ने का प्रयास तेजी से कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े-

बरेली: आचार संहिता में फंसा मध्याह्न भोजन का राशन वितरण

संबंधित समाचार