पीलीभीत: सपा ने बीसलपुर में दिव्या गंगवार को बनाया प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने एक दिन पहले जनपद की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। बीसलपुर सीट पर घोषणा बाकी थी। इसे लेकर तमाम चर्चाएं तेज हो रही थी। इन पर मंगलवार देर शाम सूची जारी होते ही विराम लग गया। सपा ने बसपा छोड़कर आई पूर्व सांसद परशुराम की …

पीलीभीत, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने एक दिन पहले जनपद की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। बीसलपुर सीट पर घोषणा बाकी थी। इसे लेकर तमाम चर्चाएं तेज हो रही थी। इन पर मंगलवार देर शाम सूची जारी होते ही विराम लग गया। सपा ने बसपा छोड़कर आई पूर्व सांसद परशुराम की बेटी दिव्या गंगवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। सूची जारी होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई।

एक दिन पहले सपा ने जनपद की सदर, बरखेडा और पूरनपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। बीसलपुर में प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इस पर चर्चा एक दूसरे दल के मुस्लिम नेता के नाम की तेज हो गयी थी। मगर सपा ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। पूर्व सांसद की बेटी दिव्या गंगवार को टिकट दिया है। इसे कुर्मी वोटरों को साधने से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि दिव्या गंगवार इससे पहले बसपा में थी। पिछला चुनाव भी बसपा से लड़ा था। मगर, जीत दर्ज नहीं करा स्की थी। हाल ही में सपा के शामिल हुई थी। कई दावेदार थे। उनको पछाड़ते हुए अब टिकट लेने में भी कामयाब हो गई।

संबंधित समाचार