बरेली: भय और नफरतों से निकालने के लिए बदलाव जरूरी
बरेली, अमृत विचार। खानदाने आला हजरत से संबंध रखने वाले और इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन के अध्यक्ष सोहैब रजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नफरतों और भय के माहौल से निकालने के लिए बदलाव जरूरी है। बीते दिनों उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद आला …
बरेली, अमृत विचार। खानदाने आला हजरत से संबंध रखने वाले और इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन के अध्यक्ष सोहैब रजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नफरतों और भय के माहौल से निकालने के लिए बदलाव जरूरी है। बीते दिनों उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद आला हजरत खानदान से जुड़े एक और शख्सियत के सपा को समर्थन करने से चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया था।
सुहैब रजा ने कहा कि खानकाहे तहसीनीया भी देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखती है और हुजूर तहसीने मिल्लत के मुरीद बरेली की 9 विधानसभाओं में भारी तादाद में हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पार्टी कार्यलय लखनऊ में मुलाकात कर अपने संगठन की ओर से समर्थन पत्र सौंपा था, क्योंकि प्रदेश में बेरोजगरी, भय, अन्याय और नफरतों का चारों तरफ माहौल हैं।
इन सब हालत से प्रदेश को निकालने, उन्नति की राह पर लाने और नफरतों को मोहब्ब्तों में बदलने के लिए बदलाव होना जरूरी हो गया है। लिहाजा हम चाहते हैं कि अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।
