बरेली: प्रत्याशियों को मिले सिंबल, परिवर्तन की संभावनाओं पर विराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आंवला में बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण प्रसाद लोधी का टिकट कटने का मामला मुरादाबाद में हुई बसपा की महत्वपूर्ण बैठक में उछला। हालांकि पार्टी ने इस सीट से उम्मीदवार बनाए गए साजिद अली खां पर ही अंत तक अडिग रही। बैठक में बरेली के बसपा के छह प्रत्याशियों को पार्टी के वरिष्ठ प्रभारियों ने …

बरेली,अमृत विचार। आंवला में बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण प्रसाद लोधी का टिकट कटने का मामला मुरादाबाद में हुई बसपा की महत्वपूर्ण बैठक में उछला। हालांकि पार्टी ने इस सीट से उम्मीदवार बनाए गए साजिद अली खां पर ही अंत तक अडिग रही। बैठक में बरेली के बसपा के छह प्रत्याशियों को पार्टी के वरिष्ठ प्रभारियों ने सिंबल भी वितरित किए।

इसके साथ ही पार्टी उम्मीदवारों के नाम के बदलाव को लेकर सभी संभावनाओं पर विराम लग गया है।
बसपा ने बरेली की अपनी सभी नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कुछ दिन पहले पार्टी हाईकमान ने आंवला सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए लक्ष्मण प्रसाद लोधी को उम्मीदवार बनाया था।

लेकिन बाद में पार्टी ने इस सीट पर परिवर्तन करते हुए साजिद अली खां को उम्मीदवार बना दिया है। पार्टी के सभी घोषित उम्मीदवारों को सिंबल देने के लिए पार्टी कार्यालय मुरादाबाद में बुलाया गया था। वहां सिंबल बांटने के दौरान लक्ष्मण प्रसाद लोधी के टिकट कटने का मामला सामने आया। इस पर बहसबाजी तो हुई लेकिन बाद में साजिद अली खां को प्रत्याशी बनाए रखने पर अडिग रही।

इस मौके पर पश्चिमी उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन राईन और सांसद व मुख्य सेक्टर प्रभारी बरेली व मुरादाबाद मंडल गिरीश चंद्र जाटव ने बरेली की बिथरी सीट के प्रत्याशी आशीष पटेल, शहर से ब्रह्मानंद शर्मा, बहेड़ी से आसेराम गंगवार, फरीदपुर शालिनी सिंह, मीरगंज से भानुप्रसाद सिंह, आंवला से साजिद अली खां और भोजीपुरा से योगेश पटेल को पार्टी का सिंबल वितरित किए।

पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि कैंट और नवाबगंज के प्रत्याशियों का चुनावी कार्यक्रम होने के कारण वे मुरादाबाद नहीं पहुंच सके, इसलिए उन्हें पार्टी का सिंबल वितरण बाद में होगा। इस मौके पर मंडल प्रभारी राजेंद्र गौतम सहित कई पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-

बरेली: गाड़ियों की फिटनेस कराने में लगे वाहन मालिक

संबंधित समाचार