बरेली: रेलवे के फाइनेंस मैनेजर समेत 161 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में एनईआर के फाइनेंस मैनेजर समेत 161 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1999 पर पहुंच गया है। सर्विलांस सेल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में एनईआर के फाइनेंस मैनेजर समेत 161 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1999 पर पहुंच गया है।

सर्विलांस सेल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को निजी बैंक की महानगर शाखा का एक लिपिक, बहेड़ी बिजली घर का एक कर्मी, सैनिक अस्पताल का एक नर्सिंग स्टाफ, आर्मी के दो सूबेदार, जिला अस्पताल की नर्स, निजी हेयर ड्रेसर, फार्मा कंपनी के एक मैनेजर, डेंटल कॉलेज के प्रवक्ता, पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल का एक डॉक्टर, राजकीय बालिका इंटर कालेज की एक प्रवक्ता, निजी कॉलेज का एक छात्र, थाना आंवला का एक होम गार्ड, निजी कंपनी का एक कर्मी, निजी इंश्योरेंस कंपनी के दो कर्मी, जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन, एनईआर का फाइनेंस मैनेजर, निजी मेडिकल कॉलेज का एक डॉक्टर समेत कुल 161 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार को संक्रमित मरीजों का ग्राफ कम रहा है। 161 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करते रहें।  –डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी, सर्विलांस सेल

दीक्षांत से पहले 10 लोग निकले संक्रमित
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 27 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 48 से 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इसके तहत मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। यहां पर कुल 250 लोगों की जांच की गई, जिसमें एंटीजन जांच में दो शिक्षक, चार कर्मचारी और चार छात्र संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से अन्य शिक्षक व कर्मचारी भी चिंतित हो गए हैं, क्योंकि कहीं आरटीपीसीआर रिपोर्ट में वह संक्रमित न आ जाएं।

शिविर में 10 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद कुलपति ने सख्त निर्देश दिए हैं कि दीक्षांत समारोह में प्रवेश से पहले सभी की एंटीजन जांच की जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी सुधांशु से स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजने के लिए संपर्क किया है। दीक्षांत समारोह में 91 टॉपर्स को पदक दिए जाने हैं। कोरोना की वजह से एक बार कार्यक्रम टल चुका है।

संबंधित समाचार