बरेली: दिन में सड़कों की खोदाई से लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क निर्माण का काम दिन में चलने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले पटेल चौक के पास स्कॉई वाक बनाने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही थी। अब श्यामगंज से ईसाईयों की पुलिया की ओर रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिए जाने से लोगों को …

बरेली, अमृत विचार। सड़क निर्माण का काम दिन में चलने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले पटेल चौक के पास स्कॉई वाक बनाने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही थी। अब श्यामगंज से ईसाईयों की पुलिया की ओर रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिए जाने से लोगों को जाम की समस्या को जूझना पड़ रहा है। इस समय शहर में तमाम जगहों पर सड़क व नालों के निर्माण के काम चल रहे हैं। लोगों ने जनहित में कांट्रेक्ट लेनी वाली फर्म से भीड़भाड़ वाली सड़कों पर रात में निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है।

शहर में इस दिनों स्मार्ट सिटी परियोजना के साथ 15वें वित्त व अन्य निधि से सड़क व नाला निर्माण के काम कराए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पटेल चौक पर स्काई वॉक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए चौपुला की ओर सड़क की खोदाई की गई है। साथ चौराहे पर रोटरी के चारों ओर सड़क को खोदा गया है। इस रोड पर काफी ट्रैफिक रहता है। इसके बावजूद यहां कांट्रेक्ट लेने वाली फर्म दिन में ही सड़क की खोदाई आदि के काम करा रही है।

वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं, श्यामगंज से ईसाईयों की पुलिया की ओर भी सड़क के चौड़ीकरण के लिए खोदाई का काम प्रारंभ करा दिया गया है। सड़क किनारे कई फुट खोदाई की जा रही है और फिर उसमें बजरी व मिट्टी का भरान हो रहा है। इस वजह से रोड पर जाम लग रहा है। इसके अलावा विकास भवन व स्टेडियम रोड सहित कई दूसरी सड़कों पर नाला, डिवाइडर व सड़क निर्माण के काम चल रहे हैं।

संबंधित समाचार