आज का राशिफल। 26 जनवरी, 2022
मेष आज जीवनसाथी आपसे एकांत समय की अपेक्षा रख सकता है। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप आसानी से सभी कार्य निपटा लेंगे। दोपहर को दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए दिन जबरदस्त है। वृष आज आप अपनी गलतियों को लेकर मन में …
मेष
आज जीवनसाथी आपसे एकांत समय की अपेक्षा रख सकता है। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप आसानी से सभी कार्य निपटा लेंगे। दोपहर को दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए दिन जबरदस्त है।
वृष
आज आप अपनी गलतियों को लेकर मन में पश्चाताप की भावना भी रहेगी। लेकिन सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग अवश्य मिलेगा। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर काम का भारी दबाव हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करना हितकर होगा।
मिथुन
आज किसी दर्शनीय स्थल में भ्रमण के उद्देश्य से जा सकते हैं। आज दिन का प्रारम्भिक भाग नकारात्मक हो सकता है। छोटी-छोटी गलतियों के कारण काम बिगड़ सकते हैं। किन्तु शाम तक परिस्थितियों के अनुकूल होने की सम्भावना है।
कर्क
आज आपको अपनी कमियों से सामना करना पड़ेगा। परिजन आपसे कुछ गम्भीर प्रश्न पूंछ सकते हैं। व्यवसाय में आय ठीकठाक रहेगी। दिन के दूसरे भाग में आप अपने किसी वैकल्पिक कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
सिंह
आज प्रेमी जन को डेट पर लेकर जा सकते हैं। यदि आज किसी को विवाह प्रस्ताव देना चाह रहे हैं तो दिन उत्तम रहने वाला है। जॉब में आपको काफी सम्मान प्राप्त होगा। घर पर स्वादिष्ट पकवानों का आनंद उठायेंगे। कार्यक्षेत्र की उलझनों के सुलझने के आसार बन रहे हैं।
कन्या
आज धैर्यवान होकर सभी कार्यों को करें। वैवाहिक जीवन किसी छोटी सी बात को लेकर तनावपूर्ण हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। सार्वजनिक जीवन में आप कुछ ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं। परिवार की आवश्यकताओं से समझौता न करें।
तुला
आज आप अपनी किसी बुरी आदत पर नियत्रंण लाने का प्रयास करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। व्यवसायियों की बिक्री में वृद्धि होगी। बच्चे आज पूरी तरह से मनोरञ्जन व छुट्टी के मूड में हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज धन को लेकर घर में झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण आप थोड़ा अशांत रहेंगे। फाइनेंस संबंधी पेपर्स को सावधानी पूर्वक पढ़ें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। योग और प्राणायाम करने से लाभ होगा।
धनु
आज नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन बेहद अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। बॉस आपकी कार्यशैली से बेहद प्रसन्न रहेंगे। यात्राओं के लिए दिन बहुत शुभ है। मन में उमंग और उत्साह की भावना का संचार होगा।
मकर
आज आपकी उपलब्धियों पर परिजनों को गर्व होगा। नए व्यवसाय की रूपरेखा बना सकते हैं। सभी कार्य व्यवस्थित होने से उत्साहित रहेंगे। आज अपने शौक व मन की इच्छाओं को पूरा करने के लिए उत्तम दिन है। भीड़भाड़ में जाने से बचें।
कुंभ
आज विदेश यात्रा को लेकर होने वाली परेशानी दूर होगी। नई जॉब को लेकर आवेदन करने का विचार मन में आ सकता है। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम आज बन सकता है। जीवनसाथी को आज कोई गिफ्ट ऑफर कर सकते हैं।
मीन
आज लोग अपने स्वार्थ के लिए आपसे निकटता का ढोंग कर सकते हैं। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसानदेह हो सकता है। गले में खराश व सूखी खांसी की समस्या हो तो तुरन्त अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें। व्यवसाय में आज मन्दी हो सकती है।
