यूपी चुनाव 2022: सपा के मुस्लिम वोटों पर कांग्रेस की नजर…
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस सपा के मुस्लिम वोटों पर सेंध लगाने की तैयारी में है। यही वजह है कि अल्पसंख्यक संगठनों के सहारे अपनी पैठ बनाने में जुटी है। हाल ही में कांग्रेस में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कांग्रेस को समर्थन दिया और …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस सपा के मुस्लिम वोटों पर सेंध लगाने की तैयारी में है। यही वजह है कि अल्पसंख्यक संगठनों के सहारे अपनी पैठ बनाने में जुटी है।
हाल ही में कांग्रेस में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कांग्रेस को समर्थन दिया और प्रदेश भर के मुसलमानों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी संपर्क कर रही कांग्रेस
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा का जनाधार पूरे प्रदेश में है। कां ग्रेस इस सामाजिक संगठन के सहारे प्रदेश भर के मुसलमानों तक अपनी पहुंच बनाने में जुट गई है। इसके साथ ही, कांग्रेस दूसरे अल्पसंख्यक संगठनों से भी संपर्क बनाए हुए है।
प्रदेश के मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी संपर्क स्थापित कर उन्हें अपने साथ लाने व उनके जरिये आम मुसलमानों तक पकड़ बनाने में लगी है। मालूम हो कि सपा का मजबूत वोट बैंक समझा जाने वाला मुस्लिम वर्ग वर्ष 1989 तक कां ग्रेस का ही मजबूत वोट बैंक था। राम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान यह वोट बैंक खिसक कर सपा की ओर चला गया।
मुस्लिम वोटों पर सपा का है सबसे ज्यादा कब्जा
वर्तमान में मुस्लिम वोट बैंक पर सबसे ज्यादा कब्जा सपा का है, इसके बाद बसपा व कांग्रेस में वोटों की हिस्सेदारी है। कां ग्रेस सपा कार्यकाल में हुए साम्प्रदायिक दंगों के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जिम्मेदार बताते हुए मुस्लिम वोटरों को पक्ष में करने में लगी है। कां ग्रेस ने इस बार मुस्लिम वर्ग के ज्यादा प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
ये भी पढ़ें:
यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, ये है वजह…
