यूपी में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, झांकियों ने मोहा लोगों का मन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन के सामने आयोजित किया गया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विधान भवन के सामने झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का अभिवादन स्वीकार …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन के सामने आयोजित किया गया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विधान भवन के सामने झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का अभिवादन स्वीकार किया। परेड का नेतृत्व सेना के कमांडर ने किया।

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। लखनऊ में आयोजित परेड में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया झंडारोहण

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विधान भवन के सामने झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का अभिवादन स्वीकार किया। गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कई विभागों की झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। सीएमएस सहित कई स्कूल के बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

सीएम योगी ने जनता को दी शुभकामनाएं…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें योगदान देने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।

देश के संविधान ने सभी को दिया बराबरी का अधिकार…

गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने पिछड़े वर्गों को अधिकार दिए हैं। देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है बल्कि देश दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्र के तौर पर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। आज जब यह देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो हम सभी को गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर औगुरनाथ मंदिर तिरंगे से सजाया गया है। वहीं, आगरा में गणतंत्र दिवस पर नगर निगम के भवन तिरंगे से जगमगा रहे हैं। यहां एक थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें; मुरादाबाद: 73वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी और निजी संस्थानों में हुआ कार्यक्रम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा