सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने दी Republic Day की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पर शेयर की है, जिसमें गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड का सीन है, जिसमें जवान करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा हैप्पी रिपल्बिक डे। …

मुंबई। बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पर शेयर की है, जिसमें गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड का सीन है, जिसमें जवान करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा हैप्पी रिपल्बिक डे।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर देश के पहले राष्ट्रगान के पुराने संस्करण का वीडियो शेयर किया है। यह राष्ट्रगान सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए बनाई आजाद हिंद फोस का भी गान था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कंगना ने लिखा कि पहले राष्ट्रगान को सुने और आनंद लें।

मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर लोगों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगा पोस्ट कर लिखा, हैप्पी रिपब्लिक डे।

 

 

सुनील शेट्टी ने देशवासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा, मेरा देश, मेरा राष्ट्र, मेरा जीवन, मेरा गणतंत्र। मेरे लोग, मेरा जुनून, मेरी जमीन, मेरी जनता। मैं जिस धरती पर पैदा हुआ हूं, उसको सलाम करने के अलावा मैं और क्या कर सकता हूं। आज पैदा हुए संविधान को सलाम और हमेशा आभारी रहें।

 

करीना कपूर खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगे की तस्वीर शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर लोकतंत्र की सुप्रसिद्ध लाइनों को लिख कर देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। तापसी ने लिखा कि लोगों का, लोगों के द्वारा, लोगों के लिए, भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की हर्दिक शुभकामनाएं।

 

अनुपम खेर ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा  कि  लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा है, फरिश्ते तुम वतन के हो तुम्हें सजदा हमारा है। हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। #हैप्पी रिपब्लिक डे 2022

पढ़ें- Janhvi Kapoor Photos: जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की पहली झलक आई सामने…

संबंधित समाचार