भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा कि संविधान की मूल भावना का सम्मान करते हुए देश और प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करे तो भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश वासियों …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा कि संविधान की मूल भावना का सम्मान करते हुए देश और प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करे तो भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए योगी ने बुधवार को कहा कि 26 जनवरी को 1950 को लागू देश का संविधान कई मायनों में महत्वपूर्ण है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्य भी प्रदान किये है। अधिकार और कर्तव्य का बोध कराने वाले अदभुद संविधान ने दुनिया के सामने अपनी विशिष्टता की छाप छोडी है।

उन्होंने कहा कि आधी आबादी को देश के पहले चुनाव से ही मतदान का अधिकार मिले। यह व्यवस्था संविधान में की गयी जबकि आधुनिक लोकतंत्र की डींग हांकने वाले ब्रिटेन में यह व्यवस्था काफी बाद में अमल में लायी गयी।

अनुसूचित जाति और जनजाति एक बडे समुदाय को एवं सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग को समाज और राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का अधिकार भी संविधान में दिया गया।

यही कारण है कि तमाम सम विषम परिस्थितियों के बावजूद भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है बल्कि जीवंत लोकतंत्र के रूप में अपनी अनवरत यात्रा को आगे बढा रहा है।

पढ़ें- अमरोहा: 73वें गणतंत्र दिवस पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

योगी ने कहा कि संविधान देश की मूल भावनाओ का प्रतिनिधित्व करता है जिस पर हर भारतीय को गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। आज भारत दुनिया के अंदर तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी छाप छोड़ रहा है।

आज दुनिया का कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता। सदी की सबसे बडी महामारी कोरोना के दौरान बेहतर प्रबंधन कर भारत ने यह साबित भी किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना के बेहतर प्रबंधन से देश ने दुनिया के सामने एक नजीर पेश की है।

उन्होंने कहा कि भारत की मूल भावना का सम्मान करते हुए हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों पर विचार करना चाहिए। यदि ईमानदारी के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने लग जाए तो भारत महा ताकत बन कर आगे बढ़ेगा।

योगी ने इस मौके पर पद्म पुरस्कारों से अलकृंत विभूतियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों को हार्दिक श्रद्धाजंलि अर्पित की।

संबंधित समाचार