बहराइच: शार्ट सर्किट से लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान, लाखों का हुआ नुकसान
बहराइच। जिले के मिहीपुरवा कस्बा निवासी एक ग्रामीण के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में दो लाख से अधिक का संपति का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बिजली विभाग को मामले की जानकारी दी है। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे के आजाद नगर गली में स्थित चंद्रप्रकाश मदेशिया पुत्र स्वर्गीय …
बहराइच। जिले के मिहीपुरवा कस्बा निवासी एक ग्रामीण के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में दो लाख से अधिक का संपति का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बिजली विभाग को मामले की जानकारी दी है। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे के आजाद नगर गली में स्थित चंद्रप्रकाश मदेशिया पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम मदेशिया के घर में बुधवार की रात 12:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड पीड़ित चंद्रप्रकाश मदेशिया ने बताया कि रात में हम लोग मकान के पीछे सोए हुए थे। अचानक रात 12:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
जब तक हम लोग जागते तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। सबसे बड़ी बात यह थी कि हम लोग पीछे सोए हुए थे। जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बिजली विभाग के साथ तहसील में अग्निकांड की सूचना दी है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: मयंक जोशी को भाजपा नहीं देगी टिकट, चुनावी राजनीति पर रीता बहुगुणा ने किया ये बड़ा ऐलान
