कानपुर: प्रियंका की कोर कमेटी के सदस्य राकेश सचान ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद राजाराम पाल के बाद अब पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ले ली है। उनके भोगनीपुर से चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। राकेश की पत्नी सीमा सचान कानपुर जिला पंचायत की …

कानपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद राजाराम पाल के बाद अब पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ले ली है। उनके भोगनीपुर से चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। राकेश की पत्नी सीमा सचान कानपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रही हैं। बताते हैं कि राकेश सचान पत्नी को भोगनीपुर से भाजपा के टिकट से लड़ाना चाहते थे। उनके जाने की अटकलें पहले से लगायी जा रहीं थी।

चर्चा है कि अब वह खुद भोगनीपुर से लड़ सकते हैं। यहां से भाजपा विधायक विनोद कटियार को कहीं और भेजा जा सकता है या उनका पत्ता साफ भी हो सकता है। पूर्व सांसद राकेश सचान कांग्रेस प्रियंका गांधी की सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। राकेश 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली थी। यह चुनाव उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था पर हार गए थे। भाजपा की साध्वी निरंजन ज्यति ने उन्हें तगड़ी शिकस्त दी थी। पूर्व सांसद मुलायम सिंह यादव के खास सिपाहसालार रह चुके थे। 2009 में वह सपा के सांसद थे।

लोकसभा में नेताजी यानी मुलायम सिंह के ठीक बगल में बैठते थे। उन्होंने पहला चुनाव घाटमपुर विधान सभा सीट से जनता दल के टिकट पर तब जीता था जब प्रदेश सपा-बसपा का गठबंधन हो चुका था। इसके बाद 2002 के चुनाव में भी वह घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे। राजनीतिक क्षेत्र में कहा जा रहा है कि राकेश के भाजपा में जाने से कुर्मी मतदाताओं में भाजपा बढ़त बना सकती है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: बरखेड़ा-नवाबगंज रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार से लूट, विरोध करने पर मारी गोली

संबंधित समाचार