Legends League Cricket: वर्ल्ड जायंट्स ने एशिया लायंस को को सात विकेट से हराया
मस्कट। केविन पीटरसन की 38 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी की बदौलत वर्ल्ड जायंट्स ने यहां अल अमीरात मैदान में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में एशिया लायंस को सात विकेट से हरा दिया। बुधवार को 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायंट्स ने पहला विकेट जल्दी खो …
मस्कट। केविन पीटरसन की 38 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी की बदौलत वर्ल्ड जायंट्स ने यहां अल अमीरात मैदान में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में एशिया लायंस को सात विकेट से हरा दिया। बुधवार को 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायंट्स ने पहला विकेट जल्दी खो दिया।
Watch @KP24 in all his glory, as he puts on a grand display of his batting skills against the Asia Lions, showing the world why he truly deserved the title of Legend Of The Match, on Day 5 of Howzat #LegendsLeagueCricket.#LLCT20 #GameOfGOATs #Cricket22 #T20Cricket pic.twitter.com/CofgGBvhvE
— Legends League Cricket (@llct20) January 27, 2022
हर्शल गिब्स 12 रन की निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, पीटरसन और केविन ओ’ब्रायन ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की मैच जिताने वाली साझेदारी की। पीटरसन ने सात छक्कों और नौ चौकों की मदद से 86 रन बनाये जबकि ओ’ब्रायन ने दूसरा छोर संभाले रखा और उनका साथ निभाया। मुथैया मुरलीधरन ने 11वें ओवर में पीटरसन को आउट कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, क्योंकि तब तक जायंट्स को केवल 22 रनों की जरूरत रह गई थी।
इसके बाद ओ’ब्रायन (नाबाद 31) औऱ ब्रैड हैडिन (नाबाद 4) ने जायंट्स को जात दिला दी। हैडिन ने एक बाउंड्री लगाकर मैच खत्म किया। इससे पहले लायंस ने बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। लायंस की शुरुआत अच्छी रही लेकिन वह लंबी साझेदारी नहीं कर सके। रेयान साइडबॉटम और मोर्ने मोर्कल ने लायंस के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया।
इसके बाद फॉर्म में चल रहे उपुल थरंगा को ओ’ब्रायन ने चलता किया। उन्होंने 22 रन का योगदान दिया। इस दौरान बल्लेबाजी करने आए असगर अफगान शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने जायंट्स के गेंदबाजों पर जमकर आक्रमण किया और छह चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। उन्हें साइडबॉटम ने पगबाधा आउट किया।
अंत में चामिंडा वास ने दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। संक्षिप्त स्कोर: एशिया लायंस 20 ओवर में 149/7 (असगर अफगान 41; मोर्ने मोर्कल 2/24, रेयान साइडबॉटम 2/38) वर्ल्ड जायंट्स 13 ओवर में से 152/3 (केविन पीटरसन 86, केविन ओ’ब्रायन 31 नाबाद, मुथैया मुरलीधरन 2/22) वर्ल्ड जायंट्स ने एशिया लायंस को सात विकेट से हराया।
