ऋतिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ के रिलीज के 10 साल हुए पूरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ के रिलीज के 10 साल पूरे हो गए हैं। करण जौहर निर्मित फिल्म ‘अग्निपथ’ में ऋतिक रोशन ने लीड निभाया है। इस फिल्म के रिलीज के 10 साल पूरे हो गए हैं। View this post on Instagram A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) ऋतिक …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ के रिलीज के 10 साल पूरे हो गए हैं। करण जौहर निर्मित फिल्म ‘अग्निपथ’ में ऋतिक रोशन ने लीड निभाया है। इस फिल्म के रिलीज के 10 साल पूरे हो गए हैं।

ऋतिक रोशन ने अग्निपथ के 10 साल पूरा होने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का वीडियो भी फैन्स के साथ साझा किया है।

ऋतिक रोशन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि साल साल बीत भी गए…इसके ख्याल ने ही मुझे उस चिंता और भारी जिम्मेदारी की याद दिला दी है जो मुझे अग्निपथ के रीमेक का हिस्सा बनने पर महसूस हुई थी। विजय दीनानाथ चौहान के मेरे वर्जन को मौका देने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।

करण मल्होत्रा, करण जौहर के गाइडेंस में धर्मा की अद्भुत टीम, मेरी प्यारी प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त सर और शानदार कास्ट क्रू को मेरा प्यार। ऋषि अंकल के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे करियर में हमेशा माइलस्टोन रहेगा।

संबंधित समाचार