अयोध्या: बर्फीली हवाओं ने बरपाया कहर, खेती पर पड़ रहा गहरा प्रभाव
अयोध्या। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर बुधवार को खिली धूप से मिली राहत गुरुवार को बफीर्ली हवाओं की चपेट में आकर फुर्र हो गई। शीतलहर और गलन से पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। लोगों का पूरा दिन सूर्य देवता के दर्शन के इंतजार में निकल गया, लेकिन आसमान पर छाए कुहासे ने …
अयोध्या। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर बुधवार को खिली धूप से मिली राहत गुरुवार को बफीर्ली हवाओं की चपेट में आकर फुर्र हो गई। शीतलहर और गलन से पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। लोगों का पूरा दिन सूर्य देवता के दर्शन के इंतजार में निकल गया, लेकिन आसमान पर छाए कुहासे ने अपना डेरा जमाए रखा। मौसम के कारण खेती किसानी पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। धूप न निकलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
गुरुवार को ठंड ने रौद्र रूप अख्तियार कर लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद सुबह से शाम तक चली बफीर्ली हवाओं ने ऐसा कहर ढाया कि लोग बुधवार को मिली राहत भूल गए। लोगों का कहना था कि गुरुवार को सबसे अधिक सर्दी का प्रकोप सहना पड़ा। गौरतलब हो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आश्चर्यजनक रूप से धूप खिल उठी थी और लोगों को राहत मिली थी, लेकिन जब लोग जागे तो बफीर्ली हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया।
आसमान पर सुबह से लेकर शाम तक कुंहासा छाया रहा। नगर निगम और नगर पंचायतों के दावों के बाद भी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नदारद दिखाई दी। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा 4.2 किलोमीटर की गति से उत्तरी पश्चिमी दिशा की ओर चली।
आगामी 24 घंटे में आंशिक बादल और कोहरा छाया रहेगा। वर्षा होने की कोई सम्भावना नही जताई है। अगले चौबीस घंटे में हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की सम्भावना है।
किसानों पर दोहरी मार
छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों को मौसम के साथ दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जनपद में लगातार बिगड़ते मौसम से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। कभी बरसात तो कभी घना कोहरा छाने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। आलू, सरसों समेत अन्य फसलों में उत्पादन काफी कम हो गया है। जिसे लेकर किसान चिंतित हैं। गुरूवार जनपद में दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड और भी बढ़ गई। कोहरे और कुछ दिन पहले हुई बारिश की वजह से किसानों के खेतों में खड़ी आलू, सरसों के अलावा सब्जियों की फसलें काफी प्रभावित हुई हैं। फसलों के अनुकूल मौसम नहीं रहने से उत्पादन में काफी कमी आई है। किसानों का कहना है कि आलू, सरसों और सब्जी की अन्य फसलों में उत्पादन काफी कम हो गया है।
पढ़ें- बाराबंकी: रायबरेली के जहरीली शराब कांड में हैदरगढ़ के व्यापारी के घर छापा…
