अयोध्या: मनरेगा में फर्जी हाजिरी भरने से मना करने पर प्रधान के चचेरे भाई ने मस्टर रोल फाड़ा
पूराबाजार (अयोध्या)। प्रधान की मौजूदगी में मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने से मना करने पर प्रधान के चचेरे भाई ने मनरेगा मेट को गाली देते हुए मस्टर रोल (एमआर) छीनकर फाड़ दिया। पूरे घटनाक्रम में ग्राम प्रधान मूकदर्शक बने रहे। पीड़ित मनरेगा मेट ने खंड विकास अधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग …
पूराबाजार (अयोध्या)। प्रधान की मौजूदगी में मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने से मना करने पर प्रधान के चचेरे भाई ने मनरेगा मेट को गाली देते हुए मस्टर रोल (एमआर) छीनकर फाड़ दिया। पूरे घटनाक्रम में ग्राम प्रधान मूकदर्शक बने रहे। पीड़ित मनरेगा मेट ने खंड विकास अधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मामला विकासखंड पूराबाजार के ग्राम पंचायत सराय चैमल का है। ग्राम पंचायत के मनरेगा मेट अनिल कुमार ने खंड विकास अधिकारी पूराबाजार को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत के बाबातारे तालाब पर खुदाई कार्य का मस्टर रोल (एमआर) जारी हुआ था, जिसका क्रमांक 7375, 7376, 7377, 7378, 7379 व 7380 है, जिसकी कार्य तिथि पूरी हो चुकी है। 26 जनवरी की दोपहर ग्राम प्रधान सुनील मौर्य ने मस्टर रोल (एमआर) पर हस्ताक्षर करने के लिए कोडरी चौराहा स्थित अपने होटल पर बुलाया।
वहां पर पहले से मौजूद प्रधान के चचेरे भाई शिवपूजन मौर्य ने मनरेगा में बिना कार्य किये जबरदस्ती फर्जी हाजिरी लगाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर शिव पूजन मौर्य ने गाली लेते हुए जबरदस्ती मस्टर रोल (एमआर) छीन कर फाड़ दिया। पूरे मामले के दौरान ग्राम प्रधान मूक दर्शक बने रहे।
पीड़ित मनरेगा मेट ने खंड विकास अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। इस बावत खंड विकास अधिकारी पूराबाजार कृष्ण कांत शुक्ला का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है जांच कराकर दोषी के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा फर्जी हाजिरी किसी भी कीमत में नहीं भरी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली शराब कांड के बाद अयोध्या में आबकारी व पुलिस विभाग की टूटी नींद, कच्ची शराब के ठिकानों पर दी दबिश
