यूपी चुनाव 2022: प्रदेश के विकास के लिए हमने मेधा का पलायन रोका: डॉ. शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन है, उनके नेता केवल गलतबयानी कर प्रदेशवासियों को गुमराह करने का ही काम कर रहे हैं। बीते पांच वर्षों में प्रदेश ने विकास के हर पैमाने पर छलांग लगाई है। भाजपा ने प्रदेश की पहचान ईज आफ डूइंग बिजनेस से बनाई है। शैक्षिक …

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन है, उनके नेता केवल गलतबयानी कर प्रदेशवासियों को गुमराह करने का ही काम कर रहे हैं। बीते पांच वर्षों में प्रदेश ने विकास के हर पैमाने पर छलांग लगाई है। भाजपा ने प्रदेश की पहचान ईज आफ डूइंग बिजनेस से बनाई है। शैक्षिक माहौल बदलकर, निवेश लाकर हमने उत्तर प्रदेश की छवि सुधारी है। आज मेधा का पलायन रुका है। इस बार भाजपा अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल मिलकर भी तीन अंकों तक नहीं पहुंचेंगे।

देश में अगर बनते हैं 100 मोबाइल तो 70 यूपी में बनते हैं: शर्मा

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पांच साल में हमने जो शिक्षा में कार्य किया है, उससे अब 14 से ज्यादा देशों के लोग यहां आकर अध्यययन और अध्यापन कर रहे हैं। अगर 100 मोबाइल देश में बनते हैं तो 70 उत्तर प्रदेश में बनते हैं। एशिया का सबसे बड़ा डाटा सेंटर भी उत्तर प्रदेश में है।

शिक्षकों के बचे पदों को शीघ्र भरा जाएगा

डॉ .शर्मा ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में संस्कृत के शिक्षकों की नियुक्ति की गई। प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले संस्कृत के विद्यार्थियों को एक लाख रुपये और टैबलेट दिया गया। शिक्षकों को बचे पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। शुल्क नियंत्रण अधिनियम तीन साल से लागू किया गया है। कोरोना को देखते हुए किसी प्रकार की शुल्क वृद्धि नहीं होने दिया। रोजगारपरक पाठ्यक्रम को बढ़ावा दिया।

ये भी पढ़ें: बंगाल: दीघा के एक होटल में लगी आग, घबराकर छत से कूद गई महिला

संबंधित समाचार