यूपी चुनाव: ग्रेटर नोएडा में गरजे अमित शाह, कहा- सपा-बसपा ने बीस साल प्रदेश का खून पिया…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव नजदीक देखकर विभिन्न राजनीतिक दल चुनावी गोटियां बिछाने में लग गए हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने भी यूपी में डेरा डाला हुआ है। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दादरी में घर-घर जाकर चुनाव का प्रचार किया। यहां के ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय गृह मंत्री ने पूर्व की …

लखनऊ। यूपी चुनाव नजदीक देखकर विभिन्न राजनीतिक दल चुनावी गोटियां बिछाने में लग गए हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने भी यूपी में डेरा डाला हुआ है। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दादरी में घर-घर जाकर चुनाव का प्रचार किया।

यहां के ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय गृह मंत्री ने पूर्व की सपा-बसपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पांच सालों में अब पूरी तरीके से बदल गया है। यहां पर शिक्षा, उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये जो सपा और बसपा और बसपा और सपा बीस साल तक चला है, इन दलों ने यूपी का खून पीने का काम किया है।

देश का भाग्य बदलने वाला है यूपी का चुनाव: अमित शाह

इससे पहले मथुरा में गृहमंत्री अमितशाह ने एक जनसभा की। मथुरा की जनसभा में बोलते हुए गृह मंत्री ने यूपी विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताते हुए कहा है कि यह देश के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव साबित होगा। भाजपा के पदाधिकारियों और मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव को महज विधायक का चुनाव नहीं समझना चाहिये।

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से कहा कि इस चुनाव को किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है। इससे पहले शाह ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद में वह मथुरा में घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान में भी शामिल हुए।

शाह ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दलों की सरकारें एक के बाद एक करके आती जाती रहती थीं, लेकिन इनमें से किसी ने कभी उत्तर प्रदेश के विकास का नक्शा नहीं खींचा।

शाह ने सपा बसपा की सरकारों से भाजपा की सरकार को भिन्न बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसी एक जाति की नहीं, बल्कि सारे समाज की सरकार होती है। गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारें केवल तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद के लिए चलीं, इसलिये इन सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

ये भी पढ़ें: सितारगंज: बाल्टी में मुंह डुबाेकर जान ली थी मोनिका की

संबंधित समाचार