लखनऊ: एसआर ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बक्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आज बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, वाईस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान, वाईस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह चौहान, एसआर ग्लोबल के प्रिंसिपल सीपी ओझा, एसआर इंटरनेशनल की प्रिंसिपल मोनिका तिवारी, एसआर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डीपी सिंह …

लखनऊ। बक्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आज बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, वाईस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान, वाईस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह चौहान, एसआर ग्लोबल के प्रिंसिपल सीपी ओझा, एसआर इंटरनेशनल की प्रिंसिपल मोनिका तिवारी, एसआर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डीपी सिंह व अन्य गणमान्य अफसर और स्टाफ की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया।

संविधान लागू होंने की खुशी में मनाया जाता है गणतंत्र दिवस: सीपी ओझा…

एसआर ग्लोबल के प्रिंसिपल सीपी ओझा ने कहा की गणतंत्र दिवस हम अपने देश के संविधान के लागू होने की ख़ुशी में मानते है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्र हित में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। जैसे पेट्रोल और कागज का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए।

एसआर इंटरनेशनल की प्रिंसिपल मोनिका तिवारी ने कहा की जिस भी कार्य को करें पूरी लगन के साथ करें, सफलता अवश्य मिलती है। वाईस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने कहा की सभी अपने अपने क्षेत्र में अच्छा काम करें तो साझा प्रयास ही किसी संसथान का सफलता का कारण बनता है।

वहीं वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह ने कहा की संस्धानों का उचित उपयोग ही हमारी संस्था को काम कीमत पर उच्च शिक्षा स्तर को बनाए रख सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर सभी को देशहित में काम करने का संकल्प लेना चाहिए

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ने कहा की गणतंत्र दिवस पर सभी व्यक्तियों को अपने अंदर एक संकल्प लेना चाहिए की वो अपने कार्यो से देश हित कर सकें।  जैसे आपको दिया गए कार्यों को आपको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। निरंतर अच्छे काम करने से देश हित में दूरगामी परिणाम निकलते हैं। इससे संस्था का विकास होगा और फिर आपका भी विकास होगा। कोशिश करें कि खुश रंहे खुश रहकर ही आप धनात्मक ऊर्जा का संचार समाज में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने युवाओं को दिया बेरोजगारी व लाठीचार्ज का अभिशाप: अखिलेश

संबंधित समाचार