बरेली: मरीजों के उचित इलाज के साथ जारी चुनावी चौपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। हर वर्ग अपने चहेते उम्मीदवार को जीत का सहरा बंधा देखने की चाह लिए हुए है। वहीं स्वास्थ्य महकमा भी इससे अछूता नहीं है। गुरुवार को जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी मरीजों को उचित इलाज देने के साथ ही चुनावी चौपाल करते नजर …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। हर वर्ग अपने चहेते उम्मीदवार को जीत का सहरा बंधा देखने की चाह लिए हुए है। वहीं स्वास्थ्य महकमा भी इससे अछूता नहीं है। गुरुवार को जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी मरीजों को उचित इलाज देने के साथ ही चुनावी चौपाल करते नजर आए।

जिला महिला अस्पताल स्थित लेबर रूम में गुरुवार को चुनावी चर्चा का महौल गर्म नजर आया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शैव्या, नर्सिंग स्टाफ निशी रॉव, आराधना डेविड और अस्पताल की मात्रिका विनीता इमेनूअल समेत कई स्टाफ मौजूद था। इस दौरान निशी रॉव बोल रही थीं कि वोट जरूर करना चाहिए। हमारा एक वोट जिले के विकास में एक अहम भूमिका निभाता है।

इतने में आराधना डेविड ने तर्क किया कि वोट देना जरूर चाहिए लेकिन सच्चे और सही मायने में विकास की बात करने वाले उम्मीदवार को ही चुनना चाहिए। विनीता इमेनुअल ने कहा कि अक्सर प्रत्याशी चुनाव के दौरान जो वादे करते हैं। जीतने के बाद भूल जाते हैं लेकिन अब परिवेश बदला है। लोग चुनावी दांवपेच अच्छे से जानते हैं। इसलिए प्रत्याशी भी झूठे वादे करने से कतरा रहे हैं।

ये भी पढ़े-

बरेली: सीईओ ने स्मार्ट सिटी के कामों का मांगा हिसाब

 

संबंधित समाचार