लखनऊ: छोटा हाथी से प्रचार के लिए प्रत्याशी रोज खर्च कर सकेंगे 1575 रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी की नौ विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गयी है। 7 फरवरी को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रत्याशी तय हो जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव प्रचार का कार्य भी तेजी पकड़ेगा। चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाले राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार में खर्च के लिए …

लखनऊ। राजधानी की नौ विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गयी है। 7 फरवरी को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रत्याशी तय हो जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव प्रचार का कार्य भी तेजी पकड़ेगा। चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाले राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार में खर्च के लिए प्लान तैयार करने लगे हैं।

जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा तय की

जिला प्रशासन ने चुनाव प्रचार के दौरान जरूरी वस्तुओं का रेट भी निर्धारित कर दिया है। जिसे देखते हुए प्रत्याशी कम खर्च में ज्यादा प्रभावी माध्यम का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहे हैं। छोटा हाथी से प्रचार के लिए प्रत्याशी रोज 1575 रुपये और एम्पलीफायर एवं माइक्रो फोन सहित लाउडस्पीकर पर 735 रुपये खर्च कर सकेंगे।

प्रत्याशी किराए पर ले सकेंगे लग्जरी गाड़ियां

इसके अलावा ई रिक्शा, थ्री व्हीलर, टैम्पो से लेकर स्कार्पियो, फॉरच्यूनर सहित अन्य लग्जरी कारें भी प्रत्याशी किराये पर ले सकेंगे। जिस पर प्रत्याशी प्रतिदिन प्रति गाड़ी 420 रुपये से लेकर 2390 रुपये प्रतिदिन खर्च कर सकेंगे। कार्यकर्ताओं के नाश्ते के लिए चार पूड़ी और एक मिठाई पीस 27 रुपये, चाय और समोसा पर छह रुपये पीस की दर पर खर्च कर सकेंगे।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार चुनाव आयोग ने प्रतिबंधों के साथ रैलियों की अनुमति दी है। इसलिए राजनीतिक दल डिजिटल प्रचार की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। प्रत्याशी आपरेटर सहित कम्प्यूटर पर 630 रुपये प्रतिदिन और पैन ड्राइव पर 210 रुपये खर्च कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही कमरे में पड़ा मिला महिला व पुरुष का शव…

ये भी पढ़ें: लखनऊ: सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाले स्कूली वाहन में ही बच्चों को सफर की छूट, पढ़ें…

 

संबंधित समाचार