लखनऊ: राजधानी में 7.8 डिग्री गिरा पारा, लौटी कड़ाके की ठंड…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में दो दिन अच्छे मौसम के बाद फिर से कड़ाके की ठंड लौट आई है। गुरुवार को शहर में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ शहरवासियों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने से पांच डिग्री के करीब पहुंचा पारा गुरुवार को राजधानी का …

लखनऊ। राजधानी में दो दिन अच्छे मौसम के बाद फिर से कड़ाके की ठंड लौट आई है। गुरुवार को शहर में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ शहरवासियों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा।

ठंड बढ़ने से पांच डिग्री के करीब पहुंचा पारा

गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम पारा पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमन 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुबह में कोहरा, शाम में ओस

राजधानी में मौसम में अचानक से बदलाव दर्ज हुआ है। गुरुवार को सुबह के समय में घना कोहरा रहा। कुछ समय के लिए धूप के दर्शन हुए, पर इसके बाद दिन भर बादल छाये रहे। वहीं शाम में तापमान में भारी गिरावट के कारण कोहरे और ओस के कारण जबरदस्त गलन रही।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: BSP के 3 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सभी ने किया जीत का दावा

संबंधित समाचार