बरेली: जीजा ने की छेड़छाड़ तो भतीजे ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने साली की शादी अपने भतीजे के साथ तय करा दी। आरोप है कि भतीजे ने शादी के बहाने युवती से संबंध बनाए। जीजा ने भी उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बाद में शादी से इनकार कर दिया गया। मामले में इज्जतनगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने साली की शादी अपने भतीजे के साथ तय करा दी। आरोप है कि भतीजे ने शादी के बहाने युवती से संबंध बनाए। जीजा ने भी उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बाद में शादी से इनकार कर दिया गया। मामले में इज्जतनगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बदायूं की युवती ने इज्जतनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि जीजा ने उसकी शादी अपने भतीजे से तय कराई थी। साथ ही अपने घर बुलाकर भतीजे से मुलाकात कराई। आरोप है कि शादी के बहने युवक ने उसके साथ दो बार संबंध बनाए। जीजा ने भी घर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शादी तुड़वाने की धमकी दी। कुछ दिन पहले सीओ कार्यालय पर युवती की युवक से मुलाकात हुई थी।

जहां युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। पुलिस ने युवती के जीजा व उसके भतीजे के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार