बरेली: जंगली जानवरों के नोचने से हुई युवक की मौत
बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र में युवक के लापता होने के चार दिन बाद युवक का शव चकरोड के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवरों द्वारा नोचने की वजह से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मोहनपुर के …
बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र में युवक के लापता होने के चार दिन बाद युवक का शव चकरोड के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवरों द्वारा नोचने की वजह से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मोहनपुर के रहने वाले अन्नू पटेल का शव 25 जनवरी को गांव में स्थित पंचायत घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों पर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवरों द्वारा खाए जाने की वजह से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है। बता दें कि अन्नू पटेल 22 जनवरी को अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गया था। तभी से लापता था।
पुलिस के मुताबिक शादी समारोह से निकलते समय अन्नू शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में अन्नू खेत में गिर गया होगा और जंगली जानवरों ने उसे शिकार बना लिया। बताया जा रहा है मीट फैक्ट्री पास में होने की वजह से जंगली कुत्ते व अन्य जानवर आये दिन आदमखोर होते जा रहे हैं। वहीं परिजनों की ओर से अभी तक किसी तरह का आरोप लगाते हुए कोई शिकायत पुलिस को नहीं सौंपी गई है।
