Raebareli Liquor Case: जहरीली शराब केस के मास्टरमाइंड ठेकेदार को एसओजी ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। महराजगंज के पहाड़पुर में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन एक पैर पर खड़ा है। एसओजी ने बीती रात शराब ठेकेदार और सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि पहाड़पुर में सोमवार को गांव निवासी रामधनी के नाती का निघासन का कार्यक्रम था। इस दौरान ठेका से विंडीज …

रायबरेली। महराजगंज के पहाड़पुर में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन एक पैर पर खड़ा है। एसओजी ने बीती रात शराब ठेकेदार और सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो कि पहाड़पुर में सोमवार को गांव निवासी रामधनी के नाती का निघासन का कार्यक्रम था। इस दौरान ठेका से विंडीज ब्रांड की शराब खरीदकर पी गई थी। नतीजा यह हुआ कि जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत हो गई। मामले में ठेका संचालक धीरेंद्र सिंह व सेल्समैन राम प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी दबिश दे रही थी।

बीती रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शासन ने जिला प्रशासन को आदेश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर शराब के ठेकेदारों और तस्करों के नेटवर्क को ख़त्म किया जाए । इसके लिए शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर एनएसए और गैंगेस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। असल में जहरीली शराब के मामले में दुकानदार और सेल्समैन की सीधी संलिप्तता अभी तक सामने आई है।

जानकारी के अनुसार सेल्समैन रामप्रताप के यहां से सिरिंज और इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं।दुकानदार धीरेंद्र के यहां से नशीली दवाइयां भी मिली है। इसके साथ ही विंडीज शराब़ के आपूर्ति के स्रोतों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

मामले में अब तक पुलिस विभाग के महराजगंज इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है,साथ ही जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्य,आबकारी इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही को निलंबित किया जा चुका है।

पढ़ें- अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले सात भारतीयों को किया गया रिहा

संबंधित समाचार