उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा मिलकर चुनाव को दे रहे धर्म और जाति का रंग: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भारती जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर आपस में मिलकर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने एक संदेश में आरोप लगाया …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भारती जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर आपस में मिलकर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने एक संदेश में आरोप लगाया कि सपा और भाजपा मिलकर उप्र के चुनाव को धर्म और जाति का रंग देना चाहती है।
यूपी विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से धर्म व जाति की राजनीति हावी है व मीडिया में भी ऐसी ख़बरें भरी पड़ी रहती हैं उससे ऐसा लगता है कि यह सब सपा व बीजेपी की अन्दरुनी मिलीभगत के तहत ही हो रहा है और वे चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम व जातीय नफरती रंग देना चाहती हैं। जनता सतर्क रहे।
— Mayawati (@Mayawati) January 28, 2022
उन्होंने राज्य के मतदाताओं को आगाह करते हुए अपने एक ट्वीट में कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से धर्म व जाति की राजनीति हावी है व मीडिया में भी ऐसी ख़बरें भरी पड़ी रहती हैं, उससे ऐसा लगता है कि यह सब सपा व बीजेपी की अन्दरुनी मिलीभगत के तहत ही हो रहा है और वे चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम व जातीय नफरती रंग देना चाहती हैं। जनता सतर्क रहे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सात चरण में विधान सभा का चुनाव संपन्न होगा। इसके लिये शुरुआती चार चरण के मतदान की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
पढ़ें- UP Election 2022: मायावती ने जारी की 53 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट
