अयोध्या: दबंग की शिकायत लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से तहसील पहुंचे ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सदर तहसील में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से करीब 100 से भी अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। फरयाद लेकर तहसील पहुंचे इतनी संख्या में लोगों को देखकर प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि सभी ग्रामीण दबंगों द्वारा …

अयोध्या। सदर तहसील में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से करीब 100 से भी अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। फरयाद लेकर तहसील पहुंचे इतनी संख्या में लोगों को देखकर प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि सभी ग्रामीण दबंगों द्वारा मुख्य मार्ग की खुदाई की शिकायत लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण घर लौट गए।

सदर तहसील अंतर्गत क्षेत्र ग्राम मिर्जापुर नाफी पूरे लाधी परगना हवेली के निवासी बड़ी संख्या में एसडीएम राम कुमार शुक्ला से मिलने पहुंच गए। उन्होंने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि लोधे का पुरवा से निकलकर मुख्य रास्ते को जाने का एक ही रास्ता है, जिसे विपक्षी शान्ती पुत्री तुलसीराम व रामकरन पाल पुत्र अशात निवासी मोलनापुर अयोध्या कोतवाली जेसीबी लगाकर खोदवाने का काम कर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों के लिए एकमात्र वही रास्ता है जो वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब वह भी दबंगों के साये में है।

ग्रामीणों ने कई बार उन लोगों से मना भी किया, लेकिन उन्होंने जेसीबी लाकर खड़ी कर दी और खुदाई करवा रहे हैं। पूरे मामले को समझने के बाद एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मैं खुद वहां का निरीक्षण करूंगा और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी कराई जाएगी। इस मौके पर बसंत लाल, गुड्डू, जगदीश, रामकली, राममुरारी व मनोज सहित बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सभासद पति ने कर्मचारियों से की अभद्रता, एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया केस

संबंधित समाचार