मुरादाबाद : 2,934 गर्भवती महिलाओं को नहीं लगा कोविड रोधी टीका
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में जननी सुरक्षा और सुरक्षित मातृत्व का दावा खोखला साबित हो रहा है। इसकी पोल खुद विभाग द्वारा घर-घर भ्रमण अभियान के तहत खुल रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे कर गर्भवती महिलाओं, दो साल तक के बच्चों, साठ वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविडरोधी टीका …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में जननी सुरक्षा और सुरक्षित मातृत्व का दावा खोखला साबित हो रहा है। इसकी पोल खुद विभाग द्वारा घर-घर भ्रमण अभियान के तहत खुल रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे कर गर्भवती महिलाओं, दो साल तक के बच्चों, साठ वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविडरोधी टीका लगने की स्थिति और बीमारी की रिपोर्ट तैयार की। 1,325 टीमों के सर्वे में पाया गया कि जिले में 2,974 गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के 9,843 बच्चे रुटीन टीकाकरण से छूटे हैं।
वहीं टीमों ने पाया कि साठ वर्ष से अधिक के 3,499 लोगों को कोरोनारोधी टीके की प्रथम डोज का टीका नहीं लगा था। वहीं 81 लोग बीमार मिले। जिसमें 43 बुखार, छब्बीस सर्दी जुकाम और दो सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि बीमार लोगों के इलाज के लिए स्थानीय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
गर्भवती महिलाओं, बच्चों और साठ वर्ष के ऊपर के लोगों को टीका लगवाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट देंगे। टीकाकरण में गंभीरता लाने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारियों और एएनएम, आशा को दे रहे हैं। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाही बरतने वालों पर कारवाई होगी।
