अयोध्या में मौसम खेल रहा है ‘लुका-छिपी’, गुरुवार को रही गलन तो शुक्रवार को खिली धूप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में मौसम के मिजाज ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। करीब एक पखवारे से यहां मौसम मानों आइस पाइस खेल रहा हो। गुरुवार को गलन और घने कुहासे के बाद शुक्रवार को निखरी धूप ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। इससे पहले सोमवार से लेकर बुधवार तक बारिश और शीतलहरी …

अयोध्या। जिले में मौसम के मिजाज ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। करीब एक पखवारे से यहां मौसम मानों आइस पाइस खेल रहा हो। गुरुवार को गलन और घने कुहासे के बाद शुक्रवार को निखरी धूप ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। इससे पहले सोमवार से लेकर बुधवार तक बारिश और शीतलहरी का प्रकोप रहा। मौसम विभाग की ओर से लगाए जा रहे अनुमानों पर भी मौसम पानी फेर दे रहा है। हालांकि हवा में नमी और गलन का एहसास भी लोगों को हुआ, लेकिन धूप ने आराम पहुंचाया।

गुरुवार को जबरदस्त गलन और कुहासे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी थी। सुबह से लेकर शाम तक चली बफीर्ली हवाओं ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को सुबह से खिली धूप ने लोगों को सर्दी की सिहरन से राहत प्रदान की। तीखे तेवर के साथ निकली धूप में लोगों ने आनंद उठाया उठाया। चौक बाजारों में भी चहल-पहल दिखी और बच्चों – बुजुर्गों को भी राहत मिली। जिला और महिला अस्पताल में तीमारदार और मरीज भी खिली धूप में बैठे हुए दिखाई दिए।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। हवा 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। बारिश होने की संभावना नहीं है। औसत तापमान सामान्य से कम रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चुनावी सहालग में भी प्रिंटिंग प्रेस का कारोबार मंदा, पहले से मंगाया गया माल हुआ डंप

संबंधित समाचार