बहराइच: यातायात पुलिस की निष्क्रियता के चलते जाम में फंसी एंबुलेंस
बहराइच। यातायात पुलिस की निष्क्रियता के चलते शुक्रवार को जाम में एंबुलेंस फंस गई। जिससे मरीज की जान पर आफत बन आई। फिर भी पुलिस गायब रही। शहर में स्थित मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज आते हैं। जिनकी तबियत खराब होती है उन्हें और तबियत …
बहराइच। यातायात पुलिस की निष्क्रियता के चलते शुक्रवार को जाम में एंबुलेंस फंस गई। जिससे मरीज की जान पर आफत बन आई। फिर भी पुलिस गायब रही। शहर में स्थित मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज आते हैं। जिनकी तबियत खराब होती है उन्हें और तबियत ठीक होने पर एंबुलेंस से ले जाया जाता है।
लेकिन कभी-कभी जाम से लोगों को काफी दिक्कत होती है। कुछ यही हाल शुक्रवार को भी हुआ। एंबुलेंस से मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस अस्पताल चौराहा के पास जाम में वाहनों के बीच फंस गई। काफी हॉर्न बजाने के बाद भी जाम नहीं हटा। जाम के बीच ही धीरे धीरे एंबुलेंस चलती रही।
जाम अस्पताल चौराहा से लेकर पानी टंकी तक लगा रहा। हालांकि पानी टंकी के साथ अस्पताल चौराहा के पास ट्रैफिक पुलिस रहती है। इसके बावजूद जाम हमेशा बनी रहती है। पुलिस भी बेबश दिखती है। लोगों के मुताबिक मरीज की हालत खराब हो सकती थी।
यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड में स्थित हैं चार धाम जहां दर्शन से पहले तप्त कुंड में स्नान की है परंपरा, हर कुंड का है विशेष महत्व
