अयोध्या: ‘सीडीएस बिपिन रावत इंडियाज इंस्पायरिंग कमांडर’ पुस्तक का हुआ विमोचन
अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार राय की पुस्तक ‘सीडीएस बिपिन रावत इंडियाज इंस्पायरिंग कमांडर’ का विमोचन हुआ। डॉ.राय को लेखन कार्य के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नवाजा जा चुका है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. …
अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार राय की पुस्तक ‘सीडीएस बिपिन रावत इंडियाज इंस्पायरिंग कमांडर’ का विमोचन हुआ। डॉ.राय को लेखन कार्य के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नवाजा जा चुका है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र पाठक, डॉ. एल.के. त्रिपाठी, ओंकार नाथ शुक्ल एवं डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. योगेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार मिश्र, डॉ. शिवकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। डॉ. राय ने बताया कि विधि पाठ्यक्रम संबंधी लगभग एक दर्जन पुस्तकों का लेखन कार्य कर चुका हूँ। उन्होंने कहा कि एक निर्विवाद सैन्य अधिकारी के जीवन के बारे में लिखना चुनौतीपूर्ण रहा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: घट रही कोरोना मरीजों की संख्या, लेकिन प्रोटोकॉल हो रहा जमकर उल्लंघन
