अमरोहा : सेवादारों को बंधक बनाकर मंदिर से चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार की देर रात मंदिर में सेवादारों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का मुआयना किया। मंदिर में हुई लूट की वारदात से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार की देर रात मंदिर में सेवादारों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का मुआयना किया। मंदिर में हुई लूट की वारदात से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाईखेड़ा के निकट मंदिर है। यहां प्रेमपाल, विजयपाल एवं चरण सिंह मंदिर में रहकर सेवा करते हैं। गुरुवार की देर रात्रि वह मंदिर परिसर में सोए हुए थे। सेवादार विजयपाल ने बताया कि करीब दो बजे चार-पांच हथियारबंद बदमाश मंदिर परिसर में आए और सेवादारों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया।

उसके बाद मंदिर परिसर से दो गैस सिलेंडर, दो बैटरे, एक इनवर्टर, एक एलईडी, बर्तन, कपड़े एवं 700 रुपये नगद लूटकर ले गए। मंदिर में लूट की घटना की सूचना से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार