रामपुर : सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत
रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया।नम आंखों से परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा गुरुवार की रात हाइवे स्थित आर्य विद्यालय इंटर कालेज के पास स्थित यश हॉस्पिटल के सामने हुआ।हादसे …
रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया।नम आंखों से परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
हादसा गुरुवार की रात हाइवे स्थित आर्य विद्यालय इंटर कालेज के पास स्थित यश हॉस्पिटल के सामने हुआ।हादसे में नगर के मोहल्ला नसीराबाद निवासी 23 साल का नमन गुप्ता एवं नवदिया चौराहा निवासी 24 साल का रोहित गुप्ता उर्फ सनी पुत्र सुरेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक नमन गुप्ता अपने दोस्त मृतक रोहित गुप्ता उर्फ शनि के साथ स्कूटी से बरेली दिशा की तरफ जा रहा था। घर से निकलते ही कुछ ही दूरी पर आर्य विद्यालय इंटर कालेज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए थे। स्कूटी पर सवार दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर पड़े दोनो घायलों को देख राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार को देर शाम परिजनों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक नमन गुप्ता सर्राफा कारोबारी था।उसका दोस्त रोहित गुप्ता उर्फ सनी बाहर रहकर नौकरी करता था जोकि इस समय मिलक अपने घर आया हुआ था। दोनों मृतक आपस में गहरे दोस्त थे।
