बरेली: नारकीय जीवन जीने को मजबूर नौवतगंज कॉलोनीवासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार।  हमारी समस्या का समाधान कब होगा,आखिरकार हम लोगों का दर्द कौन सुनेगा। यह कहना है नगर के मोहल्ला नौवतगंज में बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय लोगों का। बड़ी संख्या में लोग नारकीय जीवन बिताने को बेबस है। इस इलाके में वर्षों से अनेक समस्याएं है। इसकी वानगी तस्वीरों में देख सकते हैं। …

बरेली,अमृत विचार।  हमारी समस्या का समाधान कब होगा,आखिरकार हम लोगों का दर्द कौन सुनेगा। यह कहना है नगर के मोहल्ला नौवतगंज में बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय लोगों का। बड़ी संख्या में लोग नारकीय जीवन बिताने को बेबस है। इस इलाके में वर्षों से अनेक समस्याएं है। इसकी वानगी तस्वीरों में देख सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू पानी के निकास की व्यवस्था धड़मा होने से मुख्य मार्ग पर हर समय गंदा पानी भरा रहता है। जिससे होकर गुजरना यहां के बाशिंदों की मजबूरी बनी है। इसके अलावा कई गलियों में जलभराव जैसी स्थिति बनी रहती है। बारिश के दिनों में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। इलाके में मच्छर पनपने से संक्रमण फैलने का खतरा बना है। वहीं, नगर में बना एक तालाब पर अतिक्रमण भी जलभराव की मुख्य समस्या बताई जा रही है।

ये भी  पढ़े-

बरेली: पेड़ से लटका मिला शव, आत्महत्या की शक

 

संबंधित समाचार