बरेली: उत्तराखंड के 220 तस्कर पुलिस के लिए बने सिरदर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में स्मैक तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जब तस्करों की कुड़ली तैयार हुई तो पता चला कि उत्तराखंड के तस्कर बरेली में सक्रिय हैं। तीन सालों में यहां पर उत्तराखंड के 220 तस्कर मादक पदार्थ के साथ पकड़े जा चुके हैं। इनमें अधिकतर यहां से स्मैक की खेप लेने आए …

बरेली, अमृत विचार। जिले में स्मैक तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जब तस्करों की कुड़ली तैयार हुई तो पता चला कि उत्तराखंड के तस्कर बरेली में सक्रिय हैं। तीन सालों में यहां पर उत्तराखंड के 220 तस्कर मादक पदार्थ के साथ पकड़े जा चुके हैं। इनमें अधिकतर यहां से स्मैक की खेप लेने आए थे। कुछ लोग उत्तराखंड से चरस की सप्लाई करने बरेली आए थे। चुनाव में यह तस्कर कहां हैं, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

बरेली रेंज के तीन जनपदों बरेली, पीलीभीत व शाहजहांपुर में तीन साल में 220 लोग मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुए हैं। यह सब उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इसमें सबसे अधिक 172 तस्कर ऊधमसिंहनगर नगर के हैं, जिसमें 146 स्मैक, अफीम व हेरोइन के मामले में गिरफ्तार हुए, जबकि 26 शराब तस्करी में पकड़े गए थे। इसके साथ ही उत्तराखंड के अन्य जिले जैसे हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और पौढ़ी गढ़वाल के लोग शराब तस्करी में पकड़े गए।

हरिद्वार के 21, देहरादून के 20, नैनीताल के 4 एवं चम्पावत और पौढ़ी गढ़वाल के एक-एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आईजी रेंज रमित शर्मा ने इन सभी तस्करों की सूची उत्तराखंड पुलिस को दी है। कुछ तस्कर आज भी जिला कारागार में बंद हैं। वहीं, कुछ तस्करों के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। ऐसे तस्कर पुलिस के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

वर्जन –बरेली रेंज में तीन सालों में उत्तराखंड के 220 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से उत्तराखंड का आधार कार्ड मिला था। कुछ तस्कर जेल में हैं। बाकी तस्कर जेल से छूटने के बाद क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
रमित शर्मा, आईजी रेंज

संबंधित समाचार