लंबे समय तक यूपी की सेवा करेगी भाजपा : राधा मोहन सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने दावा किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के लोगों की लंबे समय तक सेवा करेगी। दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव के लिये जीत का मंत्र देते हुये सिंह ने शुक्रवार को …

बागपत। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने दावा किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के लोगों की लंबे समय तक सेवा करेगी। दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव के लिये जीत का मंत्र देते हुये सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ 2022 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनायेगी।

विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है।
ऐसी रणनीति के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना है कि जब मतदाता घर से निकले तो ईवीएम पर कमल का बटन ही दबाएं।
उन्होंने जिला संचालन समिति के पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। इस बार चुनावी सभा नहीं हो रही हैं, ऐसे में पूरा प्रचार डिजिटल होगा। सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क करना होगा।
उन्होनें कहा कि 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से लोगों को कार्यक्रम सुनाने की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा- मेरठ में बनायेंगे किसानों का शहीद स्मारक

संबंधित समाचार