सपा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज लड़ेंगी विस चुनाव, इस सीट मिला टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूर्व सांसद सुशीला सरोज को भी चुनावी समर में उतार दिया है। वह लखनऊ जिले की मलिहाबाद (सु) सीट पर सपा की उम्मीदवार होंगी। सपा की शुक्रवार को जारी आठ उम्मीदवारों की सूची में सरोज का भी नाम शामिल है। वह मोहनलालगंज (सु) संसदीय …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूर्व सांसद सुशीला सरोज को भी चुनावी समर में उतार दिया है। वह लखनऊ जिले की मलिहाबाद (सु) सीट पर सपा की उम्मीदवार होंगी। सपा की शुक्रवार को जारी आठ उम्मीदवारों की सूची में सरोज का भी नाम शामिल है। वह मोहनलालगंज (सु) संसदीय सीट से दो बार (1999 और 2009) सपा की सांसद चुनी गयी थीं।

पार्टी की ओर से जारी सूची में कासगंज जिले की पटियाली सीट पर नादिरा सुल्तान, बदायूं जिले की बदायूं सीट पर रईस अहमद और सीतापुर जिले की सिघौली (सु) सीट पर हरगोविंद भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा सपा ने लखनऊ जिले की ही मोहनलालगंज (सु) सीट पर अंबरीश पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं कानपुर देहात जिले की सिकंदरा सीट पर प्रभाकर पांडेय और कानपुर नगर जिले की कानपुर कैंट सीट पर मोहम्मद हसन ‘रूमी’ को सपा ने टिकट दिया है। जबकि बुंदेलखंड की बांदा सीट पर मंजुला सिंह सपा उम्मीदवार होंगी।

यह भी पढ़ें:-ऑस्ट्रेलिया ने की घोषणा, ‘द ग्रेट बैरियर रीफ’ के संरक्षण के लिए 70.4 करोड़ डॉलर और खर्च करेगा

संबंधित समाचार