बरेली: संतान न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
बरेली,अमृत विचार। एक युवक ने संतान न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि महिला के साथ देवर ने छेड़छाड़ की। पुलिस से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल …
बरेली,अमृत विचार। एक युवक ने संतान न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि महिला के साथ देवर ने छेड़छाड़ की। पुलिस से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी देवरनियां थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी।
शादी के एक साल बाद संतान न होने पर ससुराली उत्पीड़न करने लगे। 19 जनवरी की रात देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर देवर ने गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। 20 जनवरी को देवर की शिकायत की तो पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया।
उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर मायके वाले आए तो ससुराली फरार हो गए। महिला ने पति व ससुरालियों पर उसकी छोटी बहन का अपहरण करने का भी आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े-
बरेली: ट्रेकोमा के मरीजों की जांच को सर्वे शुरू, एक मरीज मिला
