बरेली: दो जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार । रेलवे लगातार ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रहा है। अब इज्जतनगर मंडल ने दो जोड़ी ट्रेनों में एलएचबी (लिंक होफमैन बुश) कोच लगाने का फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक 12208/12207 जम्मूतबी-काठगोदाम-जम्मूतबी …

बरेली, अमृत विचार । रेलवे लगातार ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रहा है। अब इज्जतनगर मंडल ने दो जोड़ी ट्रेनों में एलएचबी (लिंक होफमैन बुश) कोच लगाने का फैसला लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक 12208/12207 जम्मूतबी-काठगोदाम-जम्मूतबी गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 12210/12209 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस में कंवेंशनल ईओजी रेकों के स्थान पर स्थायी रूप से एलएचबी रेक लगाया जाएगा।

12208 जम्मूतबी-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जनवरी, 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 फरवरी, 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 जनवरी, 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 फरवरी से एलएचबी रेक के साथ चलाई जाएंगी।

ये भी पढ़े-

बरेली: संतान न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

संबंधित समाचार