बरेली: सड़क चौड़ीकरण में सुरक्षा की अनदेखी, खतरे में जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सड़क चौड़ीकरण के कामों में आए दिन लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षात्मक कार्यों के प्रति अनदेखी के चलते पूर्व में बटलर प्लाजा सहित कई जगहों पर हादसे भी हो चुके हैं। अब श्यामगंज से इसाईयों की पुलिया की ओर सड़क को चौड़ा करने के लिए खोदाई का कार्य …

बरेली,अमृत विचार। सड़क चौड़ीकरण के कामों में आए दिन लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षात्मक कार्यों के प्रति अनदेखी के चलते पूर्व में बटलर प्लाजा सहित कई जगहों पर हादसे भी हो चुके हैं। अब श्यामगंज से इसाईयों की पुलिया की ओर सड़क को चौड़ा करने के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है। यहां भी हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे निर्माणधीन कामों में लापरवाही की वजह से कुछ दिन पहले बड़ा हादसा होने से टल गया था। शहर की प्रमुख मार्केट बटलर के बाहर एक कार गड्ढे में गिर गई। कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। कार को गड्ढे से जेसीबी के सहारे निकाला गया।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मेजर और इंटरनल रोड निर्माण में सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों से लगातार हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी सिविल लाइंस में एक कार पलट चुकी है। अब श्यामगंज पेट्रोल पंप की ओर से इसाईयों की पुलिया की ओर सड़क को चौड़ा करने के लिए एक किनारे कई फुट गड्ढा खोदकर उसमें बजरी भरने का काम किया जा रहा है।

सड़क और किनारे की गई खोदाई के बीच कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों की जरा सी चूक से हादसा हो सकता है। श्यामगंज चौराहे से विकास भवन की ओर भी सुरक्षात्मक कामों की कमी दिखाई दे रही है। नगर निगम प्रशासन के ठेकेदारों पर शिकंजा न कसने से आए दिन ऐसी समस्या सामने आ रही है।

यह भी पढे़ं-

बरेली: दो जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच

संबंधित समाचार